गोपालगंज, मई 2 -- बिहार के गोपालगंज में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के एक वकील की जान चली गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय पवन प्रकाश पाठक के रूप में हुई है। वह मूलरूप से महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले थे। दो महीने पहले ही उनकी शादी बेतिया में हुई थी। वह अपनी पत्नी ऋचा शांडिल्य के साथ दोंगा की रस्म पूरी कर वापस दिल्ली लौट रहे थे। जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास उनकी कार को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी और ड्राइवर भी घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार पवन प्रकाश की शादी दो महीने पहले बेतिया के लाल बाजार निवासी ऋचा शांडिल्य से हुई थी। ऋचा भी सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। शादी के बाद गुरुवार को उनका दोंगा रस्म हुई। इसके बाद पवन प्रकाश अपनी पत्नी के साथ किराये की कार से गोरखपुर के लिए रवाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.