मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई को अपमानित करने के लिए न्यायालय कक्ष में किए गए हमले की निंदा की गई है। इसको लेकर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ झुनझुन बाबू की अध्यक्षता में मंगलवार को अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर इसे संविधान व न्यायालय पर हमला करार दिया गया। बैठक में अधिवक्ता महेंद्र राय, मनोज कुमार मिश्रा, मो. दाउद, डॉ. विनोद कुमार, ललितेश्वर मिश्रा व अशोक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.