कुशीनगर, फरवरी 23 -- रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराने वाले अनुदेशक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम योगी की घोषणा के बाद खुशी से झूम उठे हैं। कोर्ट ने 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने और वर्ष 2017 से बकाया एरियर भुगतान करने का आदेश दिया था। इस पर प्रदेश के मुखिया ने मुहर लगा दी है। अनुदेशक संघ ने फैसले का स्वागत किया है। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिला संयोजक प्रवीण कुमार शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनुदेशकों का मानदेय 17000 किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सबकी निगाहे मुख्यमंत्री के आदेश पर लगी थी। 20 फरवरी को सीएम ने घोषणा कर प्रदेश में लगभग 25000 अनुदेशक और कुशीनगर जनपद में 200 से अधिक अनुदेशको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.