बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। शुक्रवार नगर के गुराना रोड पर सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। थांबा चौधरी पट्टी बारू चौधरी ओंकार दत्त भारद्वाज के आवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए यूजीसी बिल पर उच्चतम न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह बिल पूरी तरह से समाज को बांटने वाला वाला है। कहा कि न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक इस पर रोक लगाई गई है। उपस्थित लोगों का कहना है कि इस बिल को पूरी तरह से खारिज किया जाना तथा सबके हितों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। बैठक के दौरान हरपाल शर्मा, डा. मलूक चंद कौशिक, चरण सिंह, अनिल, डा. जेपी शर्मा, बृजपाल इंजीनियर,अमित, पप्पू शर्मा, सोनू आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...