मुंगेर, फरवरी 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मुंगेर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) योजना को शीघ्र लागू किया जाएगा। इस दिशा में मुंगेर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं और एबीसी सेंटर की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, मुंगेर में आवारा कुत्तों के लिए जल्द ही एक समर्पित एबीसी सेंटर खोला जाएगा। इस केंद्र में कुत्तों की नसबंदी, उपचार, टीकाकरण, भोजन, पानी एवं देखरेख की समुचित व्यवस्था की जाएगी। योजना का उद्देश्य न केवल आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करना है, बल्कि मानवीय और वैज्ञानिक तरीके से पशु कल्याण को भी सुनिश्चित करना है। वार्ड नंबर- 23 एवं 40 में एक-एक पॉन्ड का किया जायेगा निर्माण: नगर निगम सूत्र से मिली जानकारी के अ...