सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- खेसरहा। शिक्षा विभाग में सेवारत अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले से खुशी की लहर है। शुक्रवार को खेसरहा में अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि वर्षो से धरना प्रदर्शन और कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद अनुदेशक अपना मान सम्मान प्राप्त कर पाया है। ब्लॉक कोषाध्यक रामशकंर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 17 हजार मानदेय के आदेश के बाद अनुदेशको की आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार जरूर होगा। ब्लॉक के समस्त अनुदेशकों ने एक स्वर में न्यायपालिका को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विकास शुक्ल, जितेंद्र राय, प्रदीप कुमार, सत्यपाल, हेमलता, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.