संतकबीरनगर, फरवरी 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट के आए ऐतिहासिक निर्णय पर अनुदेशकों में हर्ष का माहौल है। इसके उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेल फेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में जिले के समस्त अनुदेशक एवं पदाधिकारी इकट्ठा हुए। कार्यक्रम में आयोजित कर एक दूसरे को बधाई तथा मिठाई खिलाया गया। इस अवसर पर याची रहे, जिलाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ल ने कहा कि अनुदेशकों को बड़ी जीत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से हम सभी खुश हैं। इस दौरान जिला महामंत्री सुनील कुमार दूबे, जिला उपाध्यक्ष अजय राय, इंसाफ अली, कमलेश आर्य, हीरा लाल, शाह आमिर, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी, गीता पुष्पजीवी, रामशंकर चौधरी, बाल तिवारी, सुमित चौबे, शेष नाथ राय, रुद्रेश तिवारी, सुभाष चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.