रामगढ़, जनवरी 7 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। शहर में आवारा और हिंसक कुत्तों का प्रकोप बढ़ा हुआ है। कुत्ते बेख़ौफ होकर शहर के गलियों में घूम रहे हैं। कभी-कभी ये कुत्ते हिंसक भी हो जा रहे हैं। जिसके कारण आए दिन लोगों पर हमला भी कर रहे, जिससे लोग घायल होकर अस्पतालों में भी पहुंच रहे हैं। इतना होने के बावजूद जिले में आवारा और हिंसक कुत्तों से निपटने के लिए कोई व्यवस्था अबतक नहीं कि गई है। जबकि 2 माह पूर्व 7 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने शहरों में आवारा और हिंसक हो रहे कुत्तों को लेकर अपना निर्णय सुनाया था। लेकिन 2 माह बाद भी आज तक जिले में न तो इन कुत्तों के पकड़ने और उनका नसबंदी कराने की कोई व्यवस्था की गई है न ही कोई शेल्टर हॉउस बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.