देहरादून, जनवरी 10 -- रुड़की। विभिन्न संगठनों ने शनिवार को एक होटल में प्रेसवार्ता की। संगठन के पदाधिकारी ने अंकिता भंडारी मामले में सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में सीबीआई जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं रहा। ऐसे में एक समय सीमा के भीतर अंकिता भंडारी मामले की जांच कराई जाएं। उन्होंने कहा एसआईटी ने जो इस मामले की जांच की थी उसमें कई खामियां हैं। पूरे मामले में कई लोगों को बचाने का भी आरोप है। कहा कि जिस वीआईपी को स्पेशल सर्विस के लिए दबाब बनाया जा रहा था। उसका नाम आज तक सरकार ने क्यों नहीं उजागर किया। कहा कि जो रिसोर्ट तोड़ा गया वह किसके आदेश पर तोड़ा गया। उसको भी छिपाकर रखा गया। इस मामले को लेकर पूरे उत्तराखंड के लोगों में उबाल है। उन्होंने कहा कि आज शनिवार मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.