पटना, फरवरी 20 -- बीपीएससी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लघु जल संसाधन विभाग, बिहार में सहायक अभियंता (यांत्रिक) के पदों का संशोधित रिजल्ट जारी किया है। अभ्यर्थी आयोग के वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। यह मामला पटना उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध दायर अपील से जुड़ा था। सुप्रीम कोर्ट ने 6 जनवरी 2026 को पटना हाईकोर्ट के 5 जुलाई 2023 के आदेश को निरस्त करते हुए निर्देश दिया कि नियुक्तियां जून-जुलाई 2022 में प्रकाशित मेरिट सूची के आधार पर तथा 2019 के मूल नियमों के अनुसार की जाएं। विज्ञापन के तहत 10 रिक्तियों के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसके अलावा अयोग ने कई तरह की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.