उन्नाव, दिसम्बर 12 -- उन्नाव। जिला प्रशासन के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और बस स्टैंड परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगाने की चुनौती बन गया है। आदेश जारी होते ही प्रशासन हरकत में आया, लेकिन सर्वे में सामने आया कि जिले के कई सरकारी और निजी संस्थान खुले मैदान बने हुए हैं जहां बाउंड्री वॉल का नामो-निशान तक नहीं है। आदेश के बाद शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और बस स्टैंड परिसर में आवारा कुत्तों की 'नो एंट्री' सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। लेकिन जिले की वास्तविक स्थिति ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। डीएम के निर्देश पर नगर पालिकाओं ने तुरंत सर्वे शुरू कराया गया और टीएस की निगरानी में दो-दो राजस्व निरीक्षक लगाए गए। जिले में 88 से अधिक सरकारी स्कूल और 17 स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जहां चहारदीवारी तक मौज...