हल्द्वानी, नवम्बर 30 -- हल्द्वानी। पुलिस और प्रशासन ने रेलवे अतिक्रमण मामले में फैसला आने से पहले रविवार शाम पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान वनभूलपुरा क्षेत्र के मौलाना और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से सहयोग की अपील की गई। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वह सर्वमान्य होगा। बैठक में उपस्थित नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मोहम्मद नबी, मौलाना मुफीम कासमी (उमर मस्जिद), पार्षद वार्ड 24 सलीम सैफी, पार्षद इमरान खान, इंदिरानगर निवासी तस्लीम अंसारी, पार्षद धर्मवीर आदि ने विचार रखे। बैठक में एसडीएम राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा सुशील जोशी अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.