प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त 1700 से अधिक पदों पर चयन के लिए सुप्रीम कोर्ट और शासन का आदेश होने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर मौन हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने 29 जनवरी को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को आदेश दिया था कि इस भर्ती में चयनित न्यूनतम कटऑफ से अधिक अंक पाने वाले उन सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाए जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 के पूर्व सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन के उपसचिव आनंद कुमार सिंह ने 19 जुलाई को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों के चयन के निर्देश दिए थे। हालांकि शासन के आदेश के एक महीने बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। सालों हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.