दुमका, दिसम्बर 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के टीन बाजार स्थित सुप्रसिद्ध मंदिर धर्मस्थान के दुर्गा मंदिर से चांदी के जेवरात, आर्टिफिशियल गहनों के साथ पीतल के बर्तन की चोरी हो गई है। वारदात मंगलवार की रात हुई। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर कैद हो गई है। नगर थाना की पुलिस सीसीटीवी फुटेज को निकाल कर अपराधी की तलाश कर रही है। मंदिर से लगभग एक लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी होने की बात कही जा रही है। हालांकि मामले में मंदिर कमेटी की ओर से शाम तक कोई लिखित आवेदन थाने में नहीं दिया गया था। आशंका है कि चोर चहारदिवारी फांदकर मंदिर के अंदर घुसा और मां दुर्गा की प्रतिमा से चांदी के जेवरात एवं आर्टिफिशियल गहने चुराने के बाद एक टेबल तोड़ कर उसके अंदर रखे पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान ले गया। सुबह जब श्रद्धालु एवं पुजारी धर्मस्था...