सीतामढ़ी, मार्च 17 -- सुप्पी। बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद का मंत्री बनने के बाद पहलीवार रविवार को सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के धरती पर आने पर उनका नरहा चौक, घरवारा, ससौला, मनियारी चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा फुलों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर मंत्री श्री प्रसाद ने स्थानीय लोगों सम्बोधित करते हुए कहा कि इस पिछड़े सुप्पी प्रखंड क्षेत्र का समुचित विकास कराया जायेगा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनिष कुमार गुप्ता, विधायक गायत्री देवी, पूर्वी विधायक रामनरेश यादव, भाजपा के वरिए नेता विशाल कुमार, श्याम चन्द्र सिंह अभिताभ, हेमंत कुमार मिश्र, पुस्कर झा समेत एनडीए के कई नेता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.