सीतामढ़ी, दिसम्बर 13 -- सुप्पी अंचल कार्यालय सुप्पी में राजस्व कर्मचारियों व अंचल अमीनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता सीओ किसुनदेव राय ने की। बैठक में अंचल कार्यालय में राजस्व विभाग द्वारा चल रहे जमीन के दाखिल खारिज, परिमार्जन, भूमिहीन के बीच बासगीत पर्चा का वितरण,रैन बसेरा समेत जमीन से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों की विन्दुवार समीक्षा की गयी। मौके पर सीओ ने राजस्व कर्मचारियों को जमीन से संबंधित लम्बित कार्यों को आगामी 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक दिनेश प्रसाद सिंह, अंचल नाजिर ज्ञानेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी पवन कुमार, सतिश कुमार,सतिश कुमार, राहुल कुमार, अंचल अमीन, राम संजीव दास,कपिश किशोर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...