अररिया, जनवरी 16 -- रानीगंज। एक संवाददाता। बीते नौ जनवरी को सुपौल जिले के आदर्श थाना अंतर्गत मल्हनी गांव निवासी सुबोध चौधरी के घर से 50 बोरी धान लदा टेक्टर ट्रेलर गायब हो गया था। इस मामले में सुपौल पुलिस ने रानीगंज पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को गुणवंती पंचायत से गायब हुए ट्रैक्टर टेलर व 16 बोरी धान को बरामद कर लिया है। इस मामले में सुपौल पुलिस ने गुणवंती निवासी सुशील राय को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीते नौ जनवरी को सुपौल जिले के मल्हनी गांव निवासी सुबोध चौधरी के घर से 50 बोरी धान लदा ट्रैक्टर गायब हो गया था। इस मामले को लेकर सुबोध चौधरी ने आदर्श थाना सुपौल में कांड संख्या 20/26 दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने द्वारा उनके घर से 50 बोरी धान लदे ट्रैक्टर ट्रेलर को गायब कर दिया गया है। इस मामले को लेकर सुपौल थाना...