नई दिल्ली, मई 6 -- सुपौल जिले के सरायगढ़ के पूर्वी कोसी तटबंध सह सीमा सुरक्षा सड़क पर मंगलवार को सिमरी गांव के पास ट्रक और बाइक में टक्कर होने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ट्रक सुपौल से चावल लोड कर वीरपुर की ओर जा रहा था। जबकि दरभंगा जिला के बहेरी थाना क्षेत्र के बघरा गांव के वार्ड 12 निवासी उमाकांत राय (57 साल) और दरभंगा जिला के मनिगाछी थाना क्षेत्र के राजे गांव के शशि भूषण राय (52 साल) बीरपुर में कृष्ण कुमार पांडेय के घर उनके लड़के को देखने के लिए बाइक से गए थे। वहीं दूसरी बाइक पर इसी गांव के अन्य दो व्यक्ति भी सवार होकर गए थे। जो पीछे चल रहा थे। वापस लौटने के दौरान सिमरी गांव के पास ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर होने से बाइक चालक उमाकांत राय और उनके साले शशि भूषण राय की मौत हो गई। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.