नई दिल्ली, फरवरी 12 -- बिहार के सुपौल में गुरुवार को बाइक सवार युवकों पर रफ्तार का कहर टूटा। भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान दो अन्य गंभीर युवक रूप से घायल हो गए जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। यह दुर्घटना जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के नेमनमा चौक के पास की बताई जा रही है। दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में यह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी पांच युवक सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगोंने बताया कि दोनों बाइक के बीच टक्कर काफी जगरदस्त थी। दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.