भागलपुर, अक्टूबर 3 -- सुपौल। जिलेभर में हुए डांडिया उत्सव में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग सभी ने पूरे उत्साह के साथ गरबा और डांडिया खेला। सार्वजनिक पूजा स्थल गांधी मैदान में दो दिनों तक डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने डांडिया और गरबा नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। भक्ति संगीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ गौरी-गणेश पूजन के साथ हुआ। डांडिया उत्सव में झूमे रे झूमे रे गोरी डांडिया में झूमे रे गोरी पर आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं शामिल होकर कार्यक्रम में चार चांद लगाया। इसके लिए महिलाओं ने कई दिन से प्रैक्टिस भी किया था और पारंपरिक ड्रेस में भी नजर आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...