खगडि़या, जनवरी 8 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवादाता जिले के मानसी रेलवे मैदान में बुधवार को आयोजित दिवंगत पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में सुपौल को तीन गोल से हराकर सहरसा जिले की टीम फाइनल में पहुंच गई। मैच शुरू होने के 20 मिनट बाद सहरसा के खिलाड़ी सुलेन ने एक गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। वही मध्यांतर के बाद शुरू हुए खेल में पुन: सहरसा टीम के सुलेन ने एक गोल कर अंतर 2-0 कर दिया। इसके बाद मैच समाप्ति के पांच मिनट पहले सहरसा के हीं खिलाड़ी ने एक और गोल कर टीम को एकतरफा तीन गोल से जीत दिला दी। सुपौल की टीम निर्धारित समयावधि में कई मौके मिलने के बाद भी एक भी गोल नहीं कर पायी। मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में विनय कुमार और सहायक निर्णायक कैलाश पंडित व मो. आलम थे। वहीं रौशन कुमार गुप्ता चौथे निर्णायक की भूमिका निभायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.