भागलपुर, फरवरी 21 -- राघोपुर । एक प्रतिनिधि होली से पहले अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मद्य निषेध थाना सिमराही पुलिस ने शनिवार सुबह चंपानगर में छापेमारी कर 45 पेटी (1350 पीस) देशी "दिलवाले" शराब बरामद की। इस दौरान दो तस्करों, प्रतापगंज निवासी मनीष कुमार (19) और जयनगरा निवासी नीरज कुमार (22) को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया। जहां जांच में पता चला कि जब्त वाहन पर बिहार का डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगा था, जबकि उसका वास्तविक पंजीकरण पश्चिम बंगाल का है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वाहन का उपयोग पहले भी तस्करी के लिए हुआ है या नहीं। वही मद्य निषेध थाना सिमराही के थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप बादशाह चौक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.