सुपौल, दिसम्बर 1 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। गुप्त सूचना पर पुलिस ने 86 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। साथ हीं एक बाईक भी जब्त की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अनुसार वे 30 नवम्बर को सशस्त्रबल के जवान गुलशन कुमार, संजय कुमार सिंह चौकीदार राहुल कुमार और मूंगालाल पासवान के साथ थाना से वाहन चेकिंग और अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी के लिए निकले थे। इसी क्रम में उन्हें सूचना मिली की बाईक पर सवार दो युवक शराब की खेप लेकर थाना क्षेत्र के दुअनियां नहर होकर गुजरने वाले हैं। सूचना पाते हीं थानाध्यक्ष सशस्त्रबलों के साथ पुलिस वाहन से दुअनियां नहर पहूंचकर वाहन चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद हीं बाईक पर सवार दो युवक को आते देखा गया। बाईक पर सवार दोनों युवक भी सामने पुलिस को देख करीब आने के पहले हीं बाईक मोड कर भागने का प्रयास किया। ...