सुपौल, मार्च 19 -- बसंतपुर। पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर पंचायत क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास 76 बोतल शराब बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की अंबेडकर चौक के समीप शराब की तस्करी हो रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छापेमारी की तो 76 बोतल शराब बरामद हुआ। मौके से सभी तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने पांच तस्कर संजय कुमार, विजय कुमार, मनोहर सहनी, सुभम कुमार एवं निभाश कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक तस्कर संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.