सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के बलवा बाजार निवासी आशुतोष कुमार गुरमेता का चयन 72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 24 से 27 फरवरी 2026 तक गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित होगी। आशुतोष लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर के रूप में खेलते हैं और एंकल होल्ड उनका पसंदीदा दांव है। किसान अनिल कुमार गुरमेता के पुत्र आशुतोष साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में कबड्डी की शुरुआत की और कोच मोहम्मद इनायत सज्जाद के मार्गदर्शन में सुपौल में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। जूनियर नेशनल में पांचवां स्थान प्राप्त कर चुके आशुतोष का सपना देश के लिए खेलना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.