सुपौल, फरवरी 1 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया पुलिस परसागढ़ी उत्तर पंचायत के वार्ड 8 में छापामारी कर कुल 65 लीटर देशी शराब बरामद किया है। शनिवार की देर रात को पुलिस की हुई इस छापामारी के दौरान आरोपी महिला तस्कर को पुलिस की भनक लगते ही मौके से चकमा देकर फरार हो गई। इस बाबत इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। पुलिस ने जब वहां पहुंच कर छापेमारी की तो बड़ी मात्रा में 65 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी महिला तस्कर फरार हो गई। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने एक केस दर्ज कर आरोपी महिला को नामजद किया गया है तथा पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.