सुपौल, फरवरी 25 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सीमावर्ती इलाके में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 630 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त की है। इस दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टेम्पो से शराब की खेप मुख्य बाजार होते हुए ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने वीरपुरझ्रबसमतिया सड़क पर धर्मशाला के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में बीआर 50 पी 2499 नंबर के टेम्पो को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से नेपाली ब्रांड 'दिलवाले सोफी' शराब की 630 बोतल बरामद हुई। मौके से सिमराही बाजार वार्ड 12 निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने टेम्पो को भी जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सीमावर...