सुपौल, सितम्बर 22 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त के आधार पर शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के रामनगर गांव के वार्ड 11 निवासी शराब तस्कर विनोद कुमार साह को 54 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष संजय दास ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्कर विनोद कुमार साह के घर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें उसके घर से 54 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुआ। इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत शराब तस्कर विनोद कुमार साह के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 199/ 25 दर्ज कर विनोद साह को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.