सुपौल, अगस्त 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को भपटियाहक पंचायत के गढ़िया गांव के वार्ड 8 मे कोसी नदी के किनारे से 422 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया। थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के पास कोसी नदी के किनारे से प्लास्टिक के बोरे में रखे हुए 422 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी को लेकर अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 172/ 25 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.