सुपौल, मार्च 19 -- सुपौल। सदर प्रखंड के बाबापीठ कर्णपुर में 30 मार्च से 7 अप्रैल तक चैत्र नवरात्री के मौके पर सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा, जिसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है। यज्ञ में 51 पंडित और आचार्य भाग लेंगे। भगवान जी पाठक ने बताया कि यज्ञ में देवी भागवत कथा का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि गुरूदेव जीवेश्वर मिश्र के सानिध्य और मार्गदर्शन में यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। यज्ञ की सफलता को लेकर संपर्क टीम का गठन किया गया है। इसमें सुबोध पाठक, अमरेश पाठक, संजीव झा, चंद्रकांत झा, विरेन्द्र चौधरी, साधनानंद, अमित झा, विनोद चौधरी, भवेश सिंह, अजीत पाठक, बौआ से संपर्क साध रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.