सुपौल, अगस्त 20 -- पिपरा, एक प्रतिनिधि। पिपरा प्रखंड के भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्मली परिसर में 28 अगस्त एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। इसके लिए मंगलवार को पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कोसी निरीक्षण भवन में एनडीए घटक दलों की बैठक हुई। पिपरा विधायक रामविलास कामत की उपस्थित में तैयारी पर चर्चा हुई और सम्मेलन में अधिक से अधिक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भाग लेने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा, जदयू, लोजपा, आरएलएम एवं हम पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अपने-अपने विचार रखे और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। चर्चा के दौरान पिपरा विधानसभा सहित जिले की सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होने का आह्वान किया गया। मौके पर पिपरा वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.