सुपौल, अक्टूबर 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेपाल में हुई भारी बारिश का असर सुपौलवासियों को शनिवार को खूब डराया। सुबह 6 बजे बराज पर कोसी नदी का डिस्चार्ज 2 लाख 20 हजार 225 क्यूसेक दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और देखते ही देखते खतरे की निशान को पार कर डरावनी हो गई। इससे जिला प्रशासन के साथ-साथ जिलेवासियों को सकते में डाल दिया। कोसी नदी मानो फिर से सर्वाधिक डिस्चार्ज का रिकॉर्ड बनाने को बेताब थी। हाल यह हुआ कि सुबह 11 बजे ही 5 लाख को पार कर डिस्चार्ज 5 लाख 10 हजार 960 क्यूसेक पर पहुंच गया। शाम 4 बजे तक कोसी बराज पर डिस्चार्ज 5 लाख 33 हजार 240 क्यूसेक पर पहुंच गया। कोसी के रौद्र रूप से पूरा कोसी प्रमंडल सहम गया और लोगों को 28 सितंबर 2024 की यादों को फिर से ताजा कर गया। जब कोसी बराज पर 6.61 हजार क्यूसेक पान...