सुपौल, फरवरी 5 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को जिले के सभी 38 केंद्रों पर दोनों पाली को मिलाकर कुल 20684 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दोनों पाली में कुल 321 गैरहाजिर रहे। इनमें पहली पाली में 9652 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 136 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 11032 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 185 गैरहाजिर रहे। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार किसी भी केंद्र से न तो फर्जी परीक्षार्थी न ही कदाचार के आरोप में किसी की गिरफ्तारी हुई है। पहली पाली में साइंस विषय के फिजिक्स की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में आर्ट्स का भूगोल व कॉमर्स के परीक्षार्थियों की बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा हुई। उर्दू मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र से निकले छात्र, राकेश, संजय और रोहन कुमार ने बताया कि सभी प्र...