सुपौल, जनवरी 6 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण ठंड को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहरवासियों को राहत देने के लिए अलाव की ठीक-ठाक व्यवस्था की गई है। बीते एक सप्ताह से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगातार अलाव जलाया जा रहा है, जिससे गरीब, बेसहारा और राहगीरों को ठंड से बचाव मिल सके। मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने बताया कि शहर के 20 चिन्हित स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाया जा रहा है। इसके लिए रोजाना करीब 15 क्विंटल लकड़ी की आपूर्ति की जाती है, ताकि ठंड का असर लोगों पर कम हो। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था खासकर उन लोगों के लिए की गई है, जिनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं हैं। सुबह और रात के समय अलाव के आसपास लोगों की भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना की है। मुख्य पार्षद ने स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.