सुपौल, जनवरी 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने बलवा पुनर्वास इलाके में छापेमारी कर प्रतिबंधित इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई गुरुवार रात को सदर थानाध्यक्ष ने की। थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नशीले इंजेक्शन की खेप बलवा पुनर्वास में छुपाकर रखी गई है। सूचना पर पुलिस बलवा पुनर्वास वार्ड 9 स्थित अमरेन्द्र यादव के घर पहुंची। वहां उसके पुत्र अभिनंदन कुमार के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में काले रंग की पॉलीथिन में रखा कुल 198 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया गया। मौके से अभिनंद को नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.