सुपौल, जनवरी 12 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुनर्वास वार्ड 7 से 17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही पुनर्वास निवासी चंदेश्वर शर्मा के किराना दुकान की जांच की गई तो उसकी किराना दुकान से 17 बोतल ऐसी ब्लैक नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर चंदेश्वर शर्मा को गिरफ्तार कर थाना लाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत शराब तस्कर चंदेश्वर शर्मा के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 11/25 दर्ज कर चंदेश्वर शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...