सुपौल, मार्च 20 -- निर्मली, संवाद सूत्र। अनुमंडलीय अस्पताल में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड बनाने के लिए पांच दिवसीय विशेष शिविर लगा है। पिछले तीन दिनों में 16 दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह शिविर 22 मार्च तक चलेगा, जिसमें दिव्यांगजन अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद उनकी स्वास्थ्य जांच और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी। इसके बाद विभाग की ओर से उनका यूडीआईडी कार्ड जारी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इस शिविर को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है और अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने दिव्यांगजनों से शिविर में आकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि वे सरकारी योजनाओं...