सुपौल, फरवरी 9 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी भपटियाही, राजकीय औषधालय लालगंज, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपीपर और छिटही हनुमान नगर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से कुल 153 गर्भवती महिलाओं की समग्र स्वास्थ्य जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं की समय पर पहचान कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, शुगर, वजन, यूरिन, हीमोग्लोबिन और वीडीआरएल सहित आवश्यक जांचें कीं। जांच उपरांत जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। लैब टेक्नीशियन सत्यनारायण पासवान ने विभिन्न परीक्षणों में सहयोग किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.