सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल। निर्मली पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 150 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मधुबनी जिला के लौकही थाना क्षेत्र के करहरी गांव निवासी लालबाबू मंडल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाइक से अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। इसके बाद हरियाही एनएच-27 के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया, तलाशी में 150 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब व बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...