सुपौल, फरवरी 22 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात में 120 बोतल शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्कर अंदौली पंचायत के वार्ड छह निवासी पप्पू कुमार और बैजनाथपुर गांव के वार्ड चार निवासी सनोज कुमार एक बाइक पर चार कार्टन में देसी नेपाली शराब लेकर भपटियाही बाजार की ओर लेकर आ रहा था। पुलिस ने दोनों युवक को रोक कर बाइक की तलाशी ली, जिसमें चार कार्टन में कुल 120 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने शराब के साथ एक बाइक भी जब्त कर थाना लाया और उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों शराब तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भे...