सुपौल, जनवरी 16 -- वीरपुर, एक संवाददाता। एसएसबी 45वीं बटालियन वीरपुर की ओर से शुक्रवार को सीमा चौकी नरपतपट्टी क्षेत्र में 12 किलोमीटर अंतर-क्षेत्रक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ सीमा चौकी रानीगंज से शुरू होकर निर्धारित मार्ग होते हुए सीमा चौकी नरपतपट्टी में समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया, बेतिया, गया और मुजफ्फरपुर से आए बल कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मुजफ्फरपुर क्षेत्रक के आरक्षी-सामान्य इरशाद अंसारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पूर्णिया क्षेत्रक के आरक्षी-सामान्य उमेश कुमार ने दूसरा और पूर्णिया क्षेत्रक के ही आरक्षी-सफाईवाला पृथ्वी कोड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर ...