सुपौल, जनवरी 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार की सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। करीब 11 बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा और सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप निकलते ही ठंड से परेशान जिलेवासियों ने राहत की सांस ली। मौसम साफ होते ही अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोग बड़ी संख्या में घरों की छतों, आंगन और गली-मोहल्लों में धूप सेंकते नजर आए। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे धूप का आनंद लेते दिखे। दिन में सर्द पछुआ हवा के तेवर भी नरम पड़े, जिससे गलन कम महसूस हुई और लोग देर तक बाहर बैठे रहे। सुबह के समय कोहरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.