सुपौल, जून 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में सूखा नशा के खिलाफ बुधवार रात विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग जगहों से स्मैक, गांजा और कैश बरामद हुआ। अभियान में पांच लोगों को जेल भी भेजा गया। सदर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि सबसे पहले झखराही वार्ड 26 में पुलिस ने छापेमारी की। यहां एक कमरे से वार्ड 8 की गीता देवी, किशन उर्फ होजो और चकला निर्मली वार्ड 6 को मो. फिरोज को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 15 पुड़िया में लगभग 10 ग्राम 5 मिलीग्राम स्मैक, 60 हजार कैश, चार डिजिटल वेट मशीन और एक बाइक बरामद हुआ। इसके बाद प्रेमनगर वार्ड 8 से पूनम देवी को 111 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गुप्त सूचना पर मेला रोड में आरएसएम स्कूल के बगल में छोपमारी की गई। यहां एक दुकान से जलीसा को 19 ग्राम गांजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.