सुपौल, जनवरी 30 -- त्रिवेणीगंज। आवासीय गुरुकुल स्कूल त्रिवेणीगंज परिसर में कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों का स्वागत कर उन्हें उपहार भेंट करते हुए भावभीनी विदाई दी। मौके पर स्कूल के निदेशक राकेश चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों ने विद्यालय में केवल शैक्षणिक ज्ञान अर्जित किया, बल्कि अनुशासन, संस्कार एवं आत्मविश्वास भी प्राप्त किया है। वहीं विद्यालय के प्रशासनिक इंचार्ज सह एकेडमिक सुपरवाइजर विकास आनंद ने कहा कि विद्यार्थियों को सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए तथा परिश्रम और ईमानदारी को अपना मूल मंत्र बनाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल रूबी चौधरी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...