भागलपुर, मार्च 8 -- बलुआ बाजार। एक संवाददाता बलुआ और ललितग्राम थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। बलुआ थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने की, जबकि ललितग्राम थाना में थानाध्यक्ष संजना कुमारी ने की। थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने की अपील लोगों से की। कहा कि होली में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। डीजे नहीं बजेगा, डीजे बजाते हुए पकड़े जाने पर साउंड बॉक्स, मशीन सेट जब्त कर संचालक सहित अन्य पर कानूनी कार्रवाई होना तय है। मौके पर एएसआई हसगराज मुकुल, अभिषेक कुमार, मुखिया रामजी मंडल, जयकृष्ण गुरुमेता, नवीन मिश्र, प्रमोद साह, दीपू दत्त, तरानंद सरदार, गुलाब दास, कमाल आलम, मनोज पटेल, मुखिया सीतानंद झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.