सुपौल, दिसम्बर 16 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। विश्व की बेहतरीन ओलंपियाड में से एक हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा को लेकर जिले के छात्र-छात्राओं में उत्साह है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित हिन्दुस्तान ओलपियाड की परीक्षा 17 दिसंबर को होगी। इस प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में 44 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वहीं शिक्षक भी अपने-अपने स्कूल के बच्चों को बेहतर परिणाम दिलाने के लिए उन्हें पूरी तैयारी करा रहे हैं। जबकि परीक्षा को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में इन दिनों विशेष तैयारी सत्र का भी संचालन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राएं मॉडल प्रश्नपत्रों के अभ्यास और नियमित पुनरावर्तन के माध्यम से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने मे...