सुपौल, फरवरी 8 -- वीरपुर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-6 स्थित भगत मोहल्ला बालिका उच्च विद्यालय परिसर में एक दिवसीय विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में वीरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही, जिससे पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से भर उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य और संगीत के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक मूल्यों को मंच पर जीवंत कर दिया। नन्हीं छात्राओं की मनोहारी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.