सुपौल, अगस्त 15 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में गांधी मैदान से तिरंगा यात्रा की शुरूआत हुई। यह महावीर चौक स्टेशन चौक, लोहिया नगर चौक, अंबेडकर चौक होते वापस गांधी मैदान में आकर समाप्त हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और शहर वासी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा लाजवनती झा जी उपस्थित थी। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 76 वर्षों में एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से झंडे को लेकर यात्रा निकालना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक हैबल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. विजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.