सुपौल, सितम्बर 27 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। बालू लदे एक हाइवा से कुचलकर 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों आपस में चाचा-भतीजी थे। घटना हुलास-त्रिवेणीगंज ग्रामीण सड़क पर शनिवार सुबह करीब सात बजे की है। घटना के बाद हाइवा चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर पुलिस के देरी से आने के लिए आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सुबह सात बजे से शुरू हुआ जाम करीब चार घंटे बाद सुबह 11 बजे समाप्त हुआ। इस बीच सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार राघोपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.