सुपौल, जनवरी 2 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने उत्साह से नववर्ष मनाया। सुबह से ही बच्चों व युवागण नए साल का आनंद लेते दिखे। जनप्रतिनिधि भी लोगों को नववर्ष की बधाई दे रहे थे। लोग सुबह में ही स्नान, पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को नए वर्ष की शुभकामना देते देखे गए। कई जगहों पर डीजे की धुन पर वनभोज का भी आयोजन किया गया । बायसी काली मंदिर स्थित अन्य धार्मिक स्थलों पर लोग सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। वहीं कई जगहों पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...